Click Here
Click Here
Click Here

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6,525 किलो जावा महुआ और 309 लीटर अवैध शराब नष्ट

  पलामू (मेदिनीनगर): आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलामू जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के...

 

पलामू (मेदिनीनगर): आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलामू जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष छापामारी अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 6,525 किलोग्राम जावा महुआ और 309 लीटर अवैध देशी शराब जब्त कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.

20 दिनों तक चला सघन अभियान

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 5 मार्च से 23 मार्च 2026 के बीच जिले के लगभग सभी प्रमुख थानों में की गई. इस दौरान न केवल भारी मात्रा में लहन (जावा महुआ) बरामद किया गया, बल्कि शराब बनाने के उपकरणों और भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस की इस सक्रियता से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

थानावार कार्रवाई का विवरण

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों ने अपनी रिपोर्ट साझा की है, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित सफलताएं मिलीं:-

सर्वाधिक बरामदगी

विश्रामपुर थाना (550 किग्रा), सदर थाना (500 किग्रा), हुसैनाबाद (490 किग्रा) और नावाजयपुर (450 किग्रा) में बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया गया.

शराब जब्ती 

नावाबाजार पुलिस ने 50 लीटर, मनातू ने 50 लीटर और शहर थाना पुलिस ने 40 लीटर तैयार देशी शराब जब्त की. अन्य क्षेत्र जैसे चैनपुर, पाटन, हरिहरगंज, और लेस्लीगंज समेत अन्य थानों में भी पुलिस ने भट्ठियों पर छापेमारी कर अवैध स्टॉक को नष्ट किया.

लोगों से की गई अपील 

पलामू पुलिस ने आमलोंगो से अपील की हैं कि “अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। समाज में जहर घोलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा .आम नागरिक भी निर्भीक होकर पुलिस को ऐसे अवैध कार्यों की सूचना दें.”

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *