Click Here
Click Here
Click Here

Fashion Diva उर्फी जावेद ने बोतल के ढक्कनों से बनाई अनोखी ड्रेस, वीडियो वायरल

NEWS DESK: जब बात फैशन की आती है तो फैशन क्वीन Urfi Javed को कैसे भूल सकते हैं. उर्फी अपने हटके ड्रेसिंग...

NEWS DESK: जब बात फैशन की आती है तो फैशन क्वीन Urfi Javed को कैसे भूल सकते हैं. उर्फी अपने हटके ड्रेसिंग सेंस और अनोखे डिजाइन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वायरल क्लिप में उर्फी खुद अपना एक बेहद यूनिक आउटफिट बनाती नजर आ रही हैं. इस ड्रेस की खास बात यह है कि इसे उन्होंने पानी की बोतलों के ढक्कनों यानी कैप्स से तैयार किया है. उर्फी ने वीडियो में बताया कि पहले उन्होंने सभी कैप्स को मेल्ट किया, फिर उन्हें रोल करके पत्तियों जैसा आकार दिया. उनका कहना है कि इस पूरे आउटफिट को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 से 3 महीने का समय लगा. इसके अलावा, कैप्स को काटने के लिए उन्होंने खास मशीन मंगवाई और हर एक पीस को शेप देने में काफी मेहनत की गई.

उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने यह ड्रेस एक रेड कारपेट इवेंट में पहनी थी. वहां मौजूद मीरा कपूर को भी उनका यह क्रिएटिव आउटफिट काफी पसंद आया था.

उनके इस लेटेस्ट वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “उर्फी जावेद का नाम टैलेंटेड जावेद रख देना चाहिए.” वहीं दूसरे ने लिखा, “बहुत मेहनत करती हो.” कुछ लोगों ने इसे “अलग लेवल की क्रिएटिविटी” बताया, जबकि कई यूजर्स ने यह भी पूछा कि ऐसे आइडियाज आखिर आते कहां से हैं.

गौरतलब है कि उर्फी जावेद अक्सर अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं. हालांकि कई बार उन्हें अपने बोल्ड और रिवीलिंग आउटफिट्स के चलते ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियां बटोरती रहती हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *