Click Here
Click Here
Click Here

रांची: बेखौफ चोरों ने बिजली ग्रिड से एक क्विंटल तांबा की चोरी, सिस्टम को लाखों का नुकसान

रांची: राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी ताजा बानगी पिठोरिया थाना क्षेत्र से सामने...

रांची: राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी ताजा बानगी पिठोरिया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां देर रात चोरों ने बिजली ग्रिड को ही अपना निशाना बना डाला. इस दुस्साहसिक वारदात ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि बिजली विभाग को भी लाखों रुपये का भारी नुकसान पहुंचाया है.

घटना का समय और तरीका

जानकारी के मुताबिक यह पूरी वारदात सोमवार देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच अंजाम दी गई. चोर पूरी तैयारी के साथ ग्रिड परिसर में दाखिल हुए, जिससे साफ है कि उन्होंने पहले से रेकी की थी.

Also Read: ब्रेकिंग: विदेशी नंबर से रंगदारी कॉल का नया ट्रेंड! “दुबई से प्रिंस खान” बन 20 लाख की मांग

ट्रांसफार्मर बना निशाना

शातिर अपराधियों ने सीधे सब-स्टेशन के 33/0.4 केवी ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया. उन्होंने ट्रांसफार्मर को काटकर उसके अंदर से लगभग 1000 किलोग्राम यानी करीब एक क्विंटल कीमती कॉपर कॉइल निकाल लिया और मौके से फरार हो गए.

बिजली विभाग को भारी नुकसान

इस चोरी से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. साथ ही ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया. सुबह होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *