Bokaro: बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी निवासी भरत भूषण तिवारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को बोकारो में आवाज गूंजी. संपूर्ण विप्र समाज ने भरत तिवारी के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग करते हुए बोकारो डीसी कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया. विप्र समाज के की ओर से धरना में शामिल वक्ताओं ने पुलिस द्वारा की गई इनकाउंटर को फर्जी काउंटर बताया. कहा कि हथियार डालने के बाद पुलिस ने उसे गोली मारी, इससे स्पष्ट है कि सोची समझी साजिद के तहत भरत तिवारी की हत्या की गई.धरना प्रदर्शन में विप्र समाज के अलावा सभी जातियों के लोगों ने भाग लिया.
भरत भूषण तिवारी गरीबों का मसीहा थे : टुनटुन पांडेय
कुंज बिहारी पाठक ने कहा सरेंडर करने के बाद उसे पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि बिहार की सम्राट चौधरी सरकार इस हत्याकांड के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिसे विप्र समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. वहीं, टुनटुन पांडेय ने कहा भरत भूषण तिवारी गरीबों का मसीहा थे. वे अपने लिए नहीं बल्कि वहां के बाढ़ पीड़ित विस्थापित व गरीबों की लड़ाई लड़ रहे थे. बिहार के भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठाए होते तो उनका फर्जी एनकाउंटर नहीं हुआ होता. उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी को सरकार शहीद का दर्जा दे, नहीं तो लड़ाई और तेज होगी.
जबतक न्याय नहीं तब आंदोलन रहेगा जारी
दूसरी ओर भाकपा माले लिब्रेशन के नेता राजू दूबे ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर सम्राट सरकार ने इसलिए किया ताकि सरकार और सिस्टम के खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दबाया जा सके. उन्होंने कहा भरत भूषण तिवारी को जबतक न्याय नहीं मिलेगा, घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. नेताओं ने दोषियों को फांसी देने की मांग किया है.
ALSO READ : भारत तिवारी हत्याकांड में न्याय दिलाने की मांग को लेकर संपूर्ण विप्र समाज का धरना प्रदर्शन
