Bokaro: यात्री सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु पटना- चर्लपल्ली- पटना स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया जायेगा.
जिनका विवरण इस प्रकार है –
- ट्रेन संख्या 03253 पटना- चर्लपल्ली स्पेशल- सोमवार, बुधवार 20.07.26 से 29.07.26 तक
- ट्रेन संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल बुधवार 22.07.26 से 29.07.26 तक
- ट्रेन संख्या 03255 चर्लपल्ली -पटना स्पेशल शुक्रवार 24.07.26 से 31.07.26 तक
उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 03253-03254-03255 पटना- चर्लपल्ली- पटना स्पेशल के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा.



