पूर्व विधायक के घर के बगल में चोरों का तांडव, 5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार, पुलिस पर उठे सवाल

Giridih: शहर के वीआईपी इलाके डॉक्टर्स लेन में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी...

Giridih: शहर के वीआईपी इलाके डॉक्टर्स लेन में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास के समीप एक घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. बेखौफ चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, कीमती बर्तन तथा 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

रविवार की सुबह टूटा मिला ताला 

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी निखिल कुमार उर्फ गोलू शनिवार रात अपनी पत्नी के साथ दूसरे घर में सोने गए थे. इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया. रविवार सुबह जब वे लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर देखा कि कमरे का गेट भी तोड़ा जा चुका था और पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा था.

ALSO RAED : अवैध कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इलाके में है दहशत

चोरों ने अलमारी, बक्सा और पलंग के स्टोरेज को खंगाल डाला. जेवरात, नकदी और बर्तन समेटने के बाद गुल्लक में रखे पैसे तक नहीं छोड़े. घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूर्व विधायक के आवास के बिल्कुल पास स्थित घर में इतनी बड़ी चोरी हो जाती है और किसी को भनक तक नहीं लगती. इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

पता लगाने में जुटी है पुलिस

सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर चोर घर में किस रास्ते से दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है.

ALSO RAED : रेस्टोरेंट-होटल कारोबार पर बढ़ेगा बोझ, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *