हजारीबाग में हथियार और गोली के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस व वाहन किया बरामद

Hazaribagh : चौपारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित गोंगी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने...

Hazaribagh : चौपारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित गोंगी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने तीन संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

गोंगी होटल से तीन गिरफ्तार, रिवॉल्वर और जिंदा गोलियां बरामद

सूचना मिली थी कि गोंगी होटल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए बरही SDPO राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अक्षय यादव (21 वर्ष), प्रिंस कुमार (19 वर्ष) और करण राज (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में उनके पास से एक देशी रिवॉल्वर, 7.65 MM की तीन जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन, एक सफेद रंग की डिजायर कार (BR01DG6000) और एक बुलेट मोटरसाइकिल (JH02BJ4723) बरामद की गई.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उनके आपराधिक नेटवर्क, हथियार के स्रोत और किसी संभावित वारदात की योजना के संबंध में गहन जांच जारी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार और अक्षय यादव के विरुद्ध बिहार के गया जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में पहले से मामले दर्ज हैं. वहीं तीसरे आरोपी करण राज के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

छापेमारी दल में बरही SDPO राधा प्रेम किशोर, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार झा, पुलिस पदाधिकारी कुमार प्रभात, कुशाल किशोर, दिव्य प्रकाश, सशस्त्र बल के एएसआई कुमार महतो सहित चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने कहा है कि चौपारण क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *