Ranchi: सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील धरना मामले में जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय में उपस्थित होकर हाजिरी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि जेपीएससी आंदोलन छात्रों का आंदोलन है, इसलिए उसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.
MLA जयराम महतो ने कहा…
जयराम महतो ने कहा कि छात्रों ने स्वयं फैसला किया था कि किसी भी राजनीतिक दल को उनके आंदोलन का मंच साझा नहीं करने दिया जाएगा. इसी कारण उन्होंने मंच साझा नहीं किया और बाहर से छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि देवेंद्र नाथ महतो लगातार इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं और छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं. इसलिए उन्हें नहीं रोका गया.

उन्होंने कहा कि सियालजोरी स्थित इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान दर्ज प्राथमिकी में उनका नाम केवल पोस्टर में फोटो होने के कारण शामिल किया गया. इसी मामले में उन्हें न्यायालय में उपस्थित होना पड़ा. जयराम महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों पर मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं है. इसके बावजूद वे कानून का सम्मान करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग दे रहे हैं.
