कोडरमा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, मासूम भी जख्मी

Koderma: कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह के समीप शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल...

Koderma: कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयडीह के समीप शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक 5 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है. घायलों की पहचान बिहार के नवादा निवासी 5 वर्षीय सुफियान शाह, उसके पिता 32 वर्षीय मो. शब्बीर तथा 30 वर्षीय सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है. बताया गया कि मो. शब्बीर अपने बेटे और मित्र के साथ मरकच्चो में बहन की शादी में शामिल होने आए थे.

वापसी के दौरान पीछे से स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

शादी समारोह समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह तीनों बाइक से वापस नवादा लौट रहे थे. इसी दौरान पाण्डेयडीह के पास पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Read Also: झारखंड में मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौके से फरार हुआ स्कॉर्पियो चालक

घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों का सदर अस्पताल में उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *