देवरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

गिरिडीह: जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ गांव के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया....

गिरिडीह: जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ गांव के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अज्ञात बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के बीचकोडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासबूटी गांव निवासी 35 वर्षीय मिट्ठू राय के रूप में की गई है. वहीं घायल व्यक्ति उसी गांव के 40 वर्षीय संतोष राय बताए जा रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मिट्ठू राय को मृत घोषित कर दिया. वहीं संतोष राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

वाहन जब्त, आरोपी चालक की तलाश जारी

इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

घटना के बाद देवरी थाना पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *