Click Here
Click Here
Click Here

देवघर: बाबा मंदिर पूजा करने आए केरल के श्रद्धालु की मौत

  देवघर: बाबा मंदिर पूजा करने आए केरल के श्रद्धालु की शुक्रवार को मौत हो गई. सुबह केरल के एक 70 वर्षीय...

 

देवघर: बाबा मंदिर पूजा करने आए केरल के श्रद्धालु की शुक्रवार को मौत हो गई. सुबह केरल के एक 70 वर्षीय श्रद्धालु अचानक गिर गए. मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान ई एस नारायणन पिता इ एन सुब्रमण्यन के रूप में हुई है, जो केरल के पलक्कड़ जिले के इलापुली-1 साउथ के रहनेवाले थे. श्रद्धालु के साथ आए लोगों ने बताया कि वे लोग चार जन पूजा करने बाबाधाम आए थे. बाबा पर जलार्पण करने के बाद पूजा करने माता पार्वती मंदिर गए. वहीं अचानक ई एस नारायणन गिर पड़े.

ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से पहले मंदिर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल पहुंचाने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *