Click Here
Click Here
Click Here

पलामू गैंगवार में गवाह की हत्या: पुराने विवाद का बदला 

  पलामू: जिले के बस स्टैंड स्थित राजा साहब ऑफिस में कल रात अपराधियों ने छत के रास्ते घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं....

 

पलामू: जिले के बस स्टैंड स्थित राजा साहब ऑफिस में कल रात अपराधियों ने छत के रास्ते घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. इस हमले में गुड्डू खलीफा की मौत हो गई. पुलिस ने इसे सीधे तौर पर पुरानी रंजिश और बदले की कार्रवाई माना है.

आरोपी और प्राथमिकी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी फैज खान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

जुड़ा मामला: 21 जनवरी 2020 की हत्या

घटनाक्रम की कड़ियां 21 जनवरी 2020 में हुई कांग्रेस नेता लड्डू खान (बॉबी खान के भाई) की हत्या से जुड़ी हैं. उस हत्याकांड को भी फैज खान ने अंजाम दिया था जिसमें गुड्डू खलीफा मुख्य गवाह थे.

जमानत और बदले की साजिश

फैज खान को उस मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन करीब 6 महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था. माना जा रहा है कि अपनी सजा और पुराने विवाद का बदला लेने के लिए उसने गुड्डू खलीफा उर्फ़ समीर खलीफा को निशाना बनाया.

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं और सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *