जामताड़ा साइबर ठग गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, सिमडेगा से भेजे जाते थे फर्जी सिम और एटीएम

Simdega: जामताड़ा साइबर ठगों का जाल सिमडेगा तक फैला हुआ था. सिमडेगा पुलिस ने ठगों को सहयोग करने वाले दो लोगों को...

Simdega: जामताड़ा साइबर ठगों का जाल सिमडेगा तक फैला हुआ था. सिमडेगा पुलिस ने ठगों को सहयोग करने वाले दो लोगों को दबोचकर जेल भेज दिया.

फर्जी सिम और एटीएम कार्ड पहुंचाने का आरोप

मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र निवासी सतेंद्र कुमार स्थानीय लोगों के आधार कार्ड आदि की सहायता से फर्जी सिम निकालकर बिहार निवासी अमित कुमार को दिया करता था. इसके बाद अमित उन सिमों को जामताड़ा के साइबर ठगों के गिरोह तक पहुंचाता था. जिसके बाद जामताड़ा का गिरोह सिमडेगा के लोगों को ठगी का शिकार बनाता था. एसपी सिमडेगा को जब इसकी सूचना मिली तो उनके निर्देश पर एक टीम गठित कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सतेंद्र और अमित को धर दबोचा.

5 से 7 हजार रुपये के लालच में कर रहा था काम

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि अमित कुमार ने उससे कहा था कि कुछ सिम कार्ड एवं एटीएम कार्ड की व्यवस्था करो, जिसके बदले उसे महीने का करीब 5000 से 7000 रुपये मिलेगा. इसी लालच में आकर सत्येन्द्र सिंह ने जनवरी 2026 में सिम और एटीएम कार्ड लेकर अमित कुमार को दिया. इसके बाद वह आसपास के गांवों के लोगों से संपर्क कर सिम एवं एटीएम कार्ड जमा करने का काम करने लगा.

ALSO READ: सिमडेगा: बाघचट्टा पंचायत के कई गांवों का जिप सदस्य अजय एक्का ने किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्या

पुलिस ने कई सामान किए बरामद

पुलिस को दो एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, इंडियन ओवरसीज बैंक का पासबुक एवं चेक बुक, दो एयरटेल कंपनी का नया सिम, एक जियो कंपनी का सिम, एक सफेद रंग का लिफाफा जिस पर विकास कुमार सिंह एवं मोबाइल नंबर लिखा हुआ था, तीन मोबाइल फोन, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल तथा जामताड़ा कुरियर किया गया सिम कार्ड एवं एटीएम कार्ड का रिसीविंग बरामद हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *