वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में रचा इतिहास, 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं. 4 जुलाई 2026 को उन्होंने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में...

वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं. 4 जुलाई 2026 को उन्होंने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में उन्हें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया.

सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

इस उपलब्धि के साथ वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव घरेलू क्रिकेट बिहार में का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL में भी खेल चुके हैं. कम उम्र में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है.
ALSO READ: ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सात डिप्टी डायरेक्टर और तीन असिस्टेंट डायरेक्टर किए गए नियुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *