हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे होंगे कई जरूरी काम

Ranchi: झारखंड के हजारीबाग जिला परिवहन कार्यालय से जुड़े वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब गाड़ियों से संबंधित...

Ranchi: झारखंड के हजारीबाग जिला परिवहन कार्यालय से जुड़े वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब गाड़ियों से संबंधित कई जरूरी सेवाओं के लिए लोगों को डीटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. परिवहन विभाग ने वाहन संबंधी कई सेवाओं को पूरी तरह फेसलेस कर दिया है, जिससे आवेदक ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे अपने काम निपटा सकेंगे.

अब ऑनलाइन होंगे ये काम

नई व्यवस्था के तहत वाहन ट्रांसफर, डुप्लीकेट आरसी, मोबाइल नंबर अपडेट, नाम में सुधार और एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) जैसी सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगी. पहले इन कामों के लिए लोगों को कई बार डीटीओ कार्यालय जाना पड़ता था और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा डिजिटल माध्यम से आसान हो गई है.

क्या है फेसलेस व्यवस्था

फेसलेस व्यवस्था के तहत वाहन मालिकों को किसी भी प्रक्रिया के लिए कार्यालय में उपस्थित होने की जरूरत नहीं होगी. आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे और शुल्क का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे. इसके बाद परिवहन विभाग दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करेगा और प्रक्रिया पूरी होने पर संबंधित दस्तावेज जारी कर दिए जाएंगे. इससे समय की बचत होगी और लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी.

Read Also: बकाया विवाद को लेकर दलित युवक की पिटाई, SC- ST थाना में शिकायत दर्ज

नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी आसान

नई गाड़ियों के पंजीयन की प्रक्रिया पहले से ही फेसलेस की जा चुकी है. अब वाहन खरीदते ही संबंधित शोरूम से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है. इसके बाद डीटीओ कार्यालय ऑनलाइन सत्यापन करता है और वाहन मालिक अपना रजिस्ट्रेशन दस्तावेज सीधे शोरूम से प्राप्त कर लेते हैं.

लोगों को मिलेगी सुविधा, बढ़ेगी पारदर्शिता

इस नई व्यवस्था से वाहन मालिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए घंटों लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ही कई जरूरी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी. विभाग का मानना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कामों का निष्पादन भी तेजी से होगा.

डीटीओ ने दी जानकारी

बैधनाथ कामती ने बताया कि पहले केवल नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फेसलेस था, लेकिन अब वाहन ट्रांसफर, डुप्लीकेट आरसी, नाम सुधार, एनओसी और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सेवाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस पहल से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और परिवहन विभाग की सेवाएं अधिक सरल और पारदर्शी बनेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *