गोलगप्पा कांड में आरोपी विक्रेता गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Giridih: सदर प्रखंड के बजटो गांव में हुए फूड पॉइजनिंग कांड को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. मामले...

Giridih: सदर प्रखंड के बजटो गांव में हुए फूड पॉइजनिंग कांड को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी गुपचुप (गोलगप्पा) विक्रेता ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मृतक मासूम के पिता की शिकायत पर कार्रवाई की गई है, जबकि 20 मरीज अब भी इलाजरत हैं.

मासूम की मौत के बाद दर्ज हुआ केस, कई लोग बीमार

यह कार्रवाई 6 वर्षीय मासूम रंजन कुमार की मौत के बाद की गई, जिसकी तबीयत जहरीले गोलगप्पे और चाट खाने से बिगड़ गई थी. मृतक के पिता राम किशोर प्रसाद वर्मा की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 100/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था. बताया जाता है कि रविवार को बजटो गांव में ओभी लाल रजक के ठेले से गोलगप्पे और चाट खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों समेत दर्जनों लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते करीब 49 लोग बीमार पड़ गए. सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम रंजन कुमार की मौत हो गई.

ALSO READ: थाना के सामने करोड़ों की लूट: आखिर व्यापारी सुरक्षित कहाँ? घाघरा में पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल

20 मरीजों का इलाज जारी, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर लगातार घर-घर सर्वे कर रही है और प्रभावित लोगों की जांच की जा रही है. सदर अस्पताल में अब भी करीब 20 मरीज इलाजरत हैं. चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *