हाईकोर्ट के पुराने भवन में फिर होगी सुनवाई, जानियें किस मामले में बैठेगी कोर्ट

Ranchi: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट की जांच के लिए बनी सेवानिवृत्त जज की आयोग पुराने हाईकोर्ट भवन में बैठकर...

Ranchi: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट की जांच के लिए बनी सेवानिवृत्त जज की आयोग पुराने हाईकोर्ट भवन में बैठकर मामले की सुनवाई करेगी. यह सुनवाई 2 मई को निर्धारित की गई है जिसमें सुनवाई के दौरान इस केस से जुड़े वकीलों को ही शामिल किया जाएगा. झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस गौतम कुमार चौधरी इस पूरे मामले की सुनवाई करेंगे. दरअसल हाईकोर्ट ने मीना कुमारी एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग का गठन कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया है जिसके बाद आयोग गठित किया गया है. बता दें कि मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई है. इसमें कहा गया है कि वर्ष 2016 में हाई स्कूल शिक्षक की नियुक्ति के लिए जारी राज्यस्तरीय मेरिट में त्रुटि है. उनसे कम अंक प्राप्त करने वालों को हाईस्कूल शिक्षक के रूप में नियुक्ति की गई है.

यह भी पढ़ें : थाना के सामने करोड़ों की लूट: आखिर व्यापारी सुरक्षित कहाँ? घाघरा में पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *