News Wave Desk: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो फिर कुछ दिन इंतजार कर लीजिए. क्योंकि, चाइनीज टेक कंपनी Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 भारत में लॉन्च करने वाली है. वीवो के नए मॉडल में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और बढ़िया कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने लॉन्च से पहले ही मॉडल के कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है. आइए जानते हैं कब लॉन्च होगा Vivo S2 और क्या मिलेंगे इसमें फीचर्स.
कब लॉन्च होगा Vivo S2?
Vivo S2 को कंपनी भारत में 6 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. यह मॉडल कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी Vivo S2 को Regal Bronze, Sapphire Blue और Silk White कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है. तीनों कलर मॉडल को प्रीमियम लुक देते हैं.
बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा स्मूद डिस्प्ले
Vivo S2 में 6.83 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. ऐसे में यूजर्स को वीडियो देखने से लेकर, गेमिंग और स्क्रॉलिंग में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा. कंपनी के अनुसार डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देगी.
दमदार प्रोसेसर और फास्ट परफॉर्मेंस
Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट नॉर्मल इस्तेमाल के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी अच्छा परफॉर्म करेगा.
कैमरा भी होगा खास
फोटोग्राफी के लिए, Vivo S2 में 50MP का Sony IMX852 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.
7050mAh की बड़ी बैटरी
इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7050mAh बैटरी होनी वाली है. बड़ी बैटरी लंबे समय तक बढ़िया बैकअप मिलेगा, जिससे बार-बार चार्ज करने की टेंशन कम होगी.
मिलेंगे नए AI फीचर्स
Vivo का नया मॉडल OriginOS 6 सॉफ्टवेयर पर कम करेगा. इसमें AI Creation, AI Transcript Assist, Circle to Search 2.0 जैसे स्मार्ट AI फीचर्स मिलेंगे. साथ ही Shake and Share फीचर की मदद से यूजर फोटो और वीडियो आसानी से दूसरे कंपैटिबल डिवाइस में शेयर कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10A और Xiaomi 17 Ultra बने 2026 के कैमरा किंग, जानिए किस फोन में क्या है खास
