Click Here
Click Here
Click Here

शादी से लौट रही गाड़ी बनी हादसे का शिकार, गिरिडीह में तेज रफ्तार ने ली एक की जान

गिरिडीह: तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह...

गिरिडीह: तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा पंचम्बा इलाके में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी

बताया जाता है कि वाहन पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटकर बिजली के पोल से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पीछा करने के डर से बढ़ाई रफ्तार

जानकारी के अनुसार, सभी लोग गिरिडीह से घोरथम्बा शादी समारोह में गए थे. लौटने के दौरान पंचम्बा के पास पीछे से आ रहा एक वाहन लगातार आगे-पीछे कर रहा था. इससे सवार लोगों को छिनतई की आशंका हुई. इसी डर से चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन नियंत्रण खो बैठा.

Also Read: 35 वर्षों का शानदार सफर: झारखंड कैडर के दिग्गज IAS शैलेश कुमार सिंह हुए रिटायर

एक की मौत, चार घायल

इस हादसे में मौके पर ही समीर (निवासी नवादा, बिहार) की मौत हो गई. वहीं सद्दाब, तौफिक, सब्बीर और एक अन्य समीर घायल हो गए. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ऑटो के माध्यम से सदर अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं. अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *