झारखंड प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस अविनाश कुमार को मिला कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार, प्रवीण कुमार टोप्पो छुट्टी पर

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक अस्थाई बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को एक और...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक अस्थाई बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को एक और जिम्मेदारी सौंपी है. सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उन्हें कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

प्रवीण कुमार टोप्पो के अवकाश पर जाने से हुआ बदलाव:

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव के पद पर तैनात प्रवीण कुमार टोप्पो (आईएएस, 2003 बैच) दो जून से 16 जून तक के लिए अवकाश पर चले गए हैं. उनके अवकाश पर प्रस्थान करने के कारण इस पद की जिम्मेदारी अस्थाई रूप से दूसरे वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है.

अविनाश कुमार संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी:

अधिसूचना के मुताबिक, अविनाश कुमार (आईएएस, 1993 बैच) जो वर्तमान में मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार (मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, झारखंड और मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली) के रूप में कार्यरत हैं, वे अब अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांचीके भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.वह प्रवीण कुमार टोप्पो के अवकाश से वापस लौटने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *