बिहार: मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब पुलिस ने नेपाल के नंबर से धमकी देने वाले बदमाशों को ट्रेस कर घेराबंदी की. अपराधियों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में एसटीएफ के जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए. वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मौके पर ही ढेर हो गए. मोतिहारी में हुए मुठभेड़ से पहले अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने चकिया थाने के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर सीधे तौर पर धमकाया था. नेपाल के नंबर से कॉल कर बदमाशों ने कहा था, शहर अब हमारी गुंडई देखेगा. पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगली खबर 10-15 पुलिसकर्मियों की मौत की होगी. इसी कॉल को ट्रेस करते हुए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने रामडीहा में उनकी लोकेशन का पता लगाया. जैसे ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अपराधियों को चारों तरफ से घेरा, बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी. खुद को घिरता देख अपराधी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे. इसी दौरान एसटीएफ जवान श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जवान की शहादत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.
गुंडई क्या होती है दिखा देंगे, बिहार में पुलिस को चैलेंज करनेवाले दोनों अपराधी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक STF जवान शहीद
बिहार: मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा...
सम्बंधित ख़बरें
