Click Here
Click Here
Click Here

असम चुनाव 2026: हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो के 20 स्टार प्रचारक घोषित

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की अधिकृत सूची जारी कर दी है....

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की अधिकृत सूची जारी कर दी है. इस संबंध में पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर जानकारी दी है.जारी सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य चुनाव प्रचारक के रूप में असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

20 नेता स्टार प्रचारक के रूप में शामिल

उनके साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के 20 नेता स्टार प्रचारक के रूप में शामिल रहेंगे. इनमें सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और लुईस मरांडी शामिल हैं.

चुनाव प्रचार के लिए रणनीति तैयार

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सभी स्टार प्रचारक केंद्रीय नेतृत्व के साथ वायु मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग से पूरे असम राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे.

साथ ही पार्टी ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली गाड़ियों के लिए असम राज्य सीमा के भीतर परिचालन हेतु पास जारी किया जाए, ताकि प्रचार अभियान सुचारू रूप से संचालित हो सके.

झामुमो ने कहा है कि अनुभवी और युवा नेताओं की टीम के साथ पार्टी असम चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *