20 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली रवींद्र गंझु के खिलाफ गवाही देने नहीं पहुंचा गवाह, अगली सुनवाई 31 को

Ranchi: चार जवानों की हत्या के साथ राज्य के विभिन्न थानों में 55 से अधिक मामले का आरोपी भाकपा माओवादी संगठन का...

ranchi
civil court ranchi

Ranchi: चार जवानों की हत्या के साथ राज्य के विभिन्न थानों में 55 से अधिक मामले का आरोपी भाकपा माओवादी संगठन का रिजनल कमांडर रवींद्र गंझु मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान गवाह नहीं पहुंचा, जिसके कारण NIA के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है.

13 जुलाई 2026 को रवींद्र गंझु को किया गया था गिरफ्तार

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. लातेहार पुलिस और CRPF की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली रवींद्र गंझु को चंदवा से गिरफ्तार किया है. रवींद्र गंझु प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी रिजनल कमांडर है. उसके ऊपर झारखंड पुलिस ने 15 लाख और एनआईए ने पांच लाख रुपये कुल 20 लाख का इनाम घोषित किया गया है.रवींद्र गंझु लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला मौजा के बांझीटोला का रहने वाला है. उसके खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में 55 से अधिक मामले दर्ज है.

पत्नी की गिरफ्तारी पर 4 जवानों की हत्या की साजिश

रवींद्र गंझु को आज सुबह उसके गांव हेसला के पास से पकड़ा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवींद्र ने 22 नवंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के दौरे के दिन पुलिस बलों पर हमले की साजिश रची थी. जिसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हुए. रवींद्र ने सूचना देने और रेकी करने वालों को मजह 5–5 हजार देकर घटना को अंजाम दिया था. साजिश भी महज इसलिए रची गई थी, क्योंकि पुलिस ने उसकी पत्नी को वारदात के चंद दिनों पहले गिरफ्तार किया था.

ALSO READ: मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना: खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किए 25 करोड़ रुपये, जानिए किसे और कैसे मिलेगा लाभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *