मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना: खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किए 25 करोड़ रुपये, जानिए किसे और कैसे मिलेगा लाभ

Ranchi: राज्य के पात्र राशन कार्डधारियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत ‘मुख्यमंत्री नमक...

खाद्य आपूर्ति विभाग

Ranchi: राज्य के पात्र राशन कार्डधारियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत ‘मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना’ के सुचारू संचालन के लिए 25,12,68,100.00 रुपये (पचीस करोड़ बारह लाख अड़सठ हजार एक सौ रुपये) की राशि का आवंटन कर दिया है. इस संबंध में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं.जिससे राज्य के लाखों गरीब परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

योजना का मुख्य उद्देश्य और दायरा

सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत राज्य के पात्र गृहस्थ, अन्त्योदय परिवारों और झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े सभी आच्छादित परिवारों को प्रति परिवार प्रतिमाह 1 किलोग्राम मुफ्त फ्री फ्लो रिफाइंड आयोडीनयुक्त नमक उपलब्ध कराया जा रहा है. इस पूरी योजना के लिए विभाग द्वारा पहले ही कुल 120.00 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिसके तहत विभिन्न मदों के बकाये और भुगतानों के लिए अब यह नया आवंटन जारी किया गया है.

किन मदों में खर्च होगी यह राशि?

जारी किए गए कुल 25.12 करोड़ रुपये से अधिक के बजट को तीन प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि आपूर्ति से लेकर वितरण तक की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके. योजना के तहत गोदामों तक पहुंचाए गए नमक के मूल्य भुगतान के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है. जन वितरण प्रणाली  के दुकानदारों को सुचारू रूप से वितरण सुनिश्चित करने के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन का भुगतान किया जाएगा.राज्य खाद्य निगम के गोदामों से लेकर जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक नमक पहुंचाने के लिए अधिकतम 40 रुपये प्रति क्विंटल की दर से परिवहन व्यय दिया जाएगा. इसके तहत रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, पलामू, गिरिडीह सहित सभी 24 जिलों के लिए क्षेत्रवार बजट तय कर दिया गया है.

AlsoRead:रांची: 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा मामले की NIA कोर्ट में सुनवाई, नक्सली घटना व IED विस्फोट मामले में गवाही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *