गुमला में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Gumla : थाना क्षेत्र के गिन्ड़रा महुआटोली गांव में 25 वर्षीय खुशबू देवी, पति नंदकिशोर सिंह, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली....

Gumla :  थाना क्षेत्र के गिन्ड़रा महुआटोली गांव में 25 वर्षीय खुशबू देवी, पति नंदकिशोर सिंह, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले घर में उनकी बेटी का जन्मदिन मनाया गया था और मेहमानों का आना जाना लगा हुआ था. बीती शाम मेहमानों के लौटने के बाद महिला ने यह कदम उठाया. उस समय घर में सिर्फ वह और उनकी 3 साल की बेटी मौजूद थीं, जबकि पति सास ससुर को छोड़ने चैनपुर के उरू गांव गए हुए थे.

इसे भी पढ़े : झारखंड में भीषण गर्मी का कहर चरम पर, 5 दिन तक राहत नहीं, 24 से रांची में बारिश के संकेत, लू से गई जानों का बढ़ता आंकड़ा

परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से महिला के व्यवहार में बदलाव देखा जा रहा था और वह अक्सर अकेले बाहर निकल जाती थीं. हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *