हैदराबाद में झारखंडी एकता समाज के स्थापना दिवस में शामिल हुए सुदेश महतो

Ranchi/Hyderabad: झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश महतो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित झारखंडी एकता समाज के स्थापना...

झारखंडी एकता समाज के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते सुदेश महतो
हैदराबाद में झारखंडी एकता समाज के स्थापना दिवस में शामिल हुए सुदेश महतो

Ranchi/Hyderabad: झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश महतो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित झारखंडी एकता समाज के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड से बाहर रहकर भी अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना सराहनीय प्रयास है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में रहने वाले सभी झारखंडी परिवार उनके अपने परिवार की तरह हैं और उनके सम्मान, सुख-दुख तथा प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

झारखंड की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील

उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील की कि वे जहां भी रहें, अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ झारखंड की कला, संस्कृति, भाषा और परंपराओं को भी आगे बढ़ाएं. इससे देशभर में झारखंड की अलग पहचान और मजबूत होगी. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंडी एकता समाज की ओर से मिला सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति, भाषा, परंपरा और सामाजिक एकता का सम्मान है.

भव्य स्वागत के साथ कार्यक्रम में हुई सहभागिता

इस अवसर पर झारखंडी एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव और महासचिव किशोर कुमार ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम से पहले हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर झारखंडी एकता समाज के सदस्यों ने सुदेश महतो का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया.

ALSO READ: हजारीबाग: विभावि में स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक बैठक आयोजित, चतरा में स्पोर्ट्स हब तैयार करने का निर्णय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *