Click Here
Click Here
Click Here

विश्व प्लंबर दिवस पर पलामू के प्रखंडों में कार्यक्रम, प्लंबर सम्मानित

पलामू: जल महोत्सव के तहत बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर पलामू जिले के सभी प्रखंड सभागारों में प्रखंड स्तरीय...

पलामू: जल महोत्सव के तहत बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर पलामू जिले के सभी प्रखंड सभागारों में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान संबंधित प्रखंड प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को टूल किट और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

हर घर जल योजना में प्लंबरों की अहम भूमिका

प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने और पाइपलाइन के रखरखाव में प्लंबरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. जल जीवन मिशन की सफलता में प्लंबर एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं.

Also Read: माओवादी प्रद्युमन शर्मा के बेटे तरुण की क्वैशिंग याचिका पर HC में सुनवाई

22 मार्च तक चलेगा जल महोत्सव

कार्यक्रम में बताया गया कि 8 मार्च से शुरू हुआ जल महोत्सव 22 मार्च यानी विश्व जल दिवस तक चलेगा. इस दौरान जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता को लेकर जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में जन-जागरूकता कार्यक्रम, रैली और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कनीय अभियंता, ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर, मुखिया, प्रखंड कर्मी और जलसहिया दीदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *