DJ विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, SIT जांच में छह आरोपी और एक किशोर गिरफ्तार

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मुहल्ला में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक अजय दास की...

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मुहल्ला में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक अजय दास की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) की कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

5 मार्च को हुआ था विवाद, चाकू मारकर की गई थी हत्या

पुलिस के अनुसार 05 मार्च 2026 को हुट्टी बाजार स्थित रविदास मुहल्ला में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. इसी दौरान अजय दास नामक युवक को चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Also Read: रांची : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का तीन दिवसीय दौरा, 11 से 13 मार्च तक रहेंगे झारखंड में

सात नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

घटना के बाद नगर थाना में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 51/26 दिनांक 06.03.2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया.

SIT की कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार

SIT टीम ने मानवीय आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले राहुल दास (21 वर्ष), ललिता देवी (35 वर्ष) और राजन दास (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद शेष आरोपी रोहित दास, रवि दास और रोनी दास को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. पुलिस ने आरोपी रोहित दास की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

जांच टीम में शामिल थे ये अधिकारी

SIT टीम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, राणा जंग बहादुर सिंह, विक्रम कुमार सिंह, संजय नायक तथा संजय कुमार शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *