Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: एक दिन में दो सिविल कोर्ट और एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

रांची: झारखंड में मंगलवार का दिन सुरक्षा की दृष्टि से काफी तनावपूर्ण रहा. राज्य के तीन महत्वपूर्ण स्थान जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन...

रांची: झारखंड में मंगलवार का दिन सुरक्षा की दृष्टि से काफी तनावपूर्ण रहा. राज्य के तीन महत्वपूर्ण स्थान जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई, रांची सिविल कोर्ट और जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया. ईमेल के जरिए दी गई इन धमकियों के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया और संबंधित परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया.

XLRI जमशेदपुर को ईमेल मिलते ही पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कैंपस

जमशेदपुर के विश्व प्रसिद्ध प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई को मंगलवार को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कैंपस को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. कॉलेज प्रबंधन ने बिना देरी किए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचे. पूरे कैंपस को सुरक्षा घेरे में लेकर एक-एक कोने की तलाशी ली गई .छात्रों और कर्मचारियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखा.

Also Read: रांची : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का तीन दिवसीय दौरा, 11 से 13 मार्च तक रहेंगे झारखंड में

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम के हमले की दी गई धमकी

जामताड़ा जिले में स्थिति तब और गंभीर हो गई जब वहां के जिला एवं सत्र न्यायालय को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिली. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह ईमेल कथित तौर पर तमिलनाडु के किसी संगठन के नाम से भेजा गया है.हेड क्वार्टर डीएसपी संजय कुमार सिंह और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कोर्ट परिसर की घेराबंदी की. कोर्ट को खाली कराकर चप्पे-चप्पे की जांच की गई, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

रांची सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी,राजधानी में भी हाई अलर्ट

राजधानी रांची भी इन धमकियों से अछूती नहीं रही. रांची सिविल कोर्ट को भी ईमेल के जरिए निशाना बनाने की धमकी दी गई. इसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे कोर्ट परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया.पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की गई जांच में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है,हालांकि, इसे हल्के में न लेते हुए पुलिस की साइबर सेल और तकनीकी टीम उन ईमेल एड्रेस की जांच कर रही है जिनसे ये धमकियां भेजी गई थीं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *