जमीन विवाद में अपने रिश्तेदारों ने युवक को मारी थी गोली, पुलिस ने दो को दबोचा

Sahibganj: जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंबाडिया पंचायत के पोलमा गांव में बीते दिनों हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस...

Sahibganj: जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंबाडिया पंचायत के पोलमा गांव में बीते दिनों हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जानलेवा हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कुमार कुशवाहा ने शनिवार को थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की.

उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे कोई बाहरी गिरोह नहीं, बल्कि पीड़ित के अपने ही सगे रिश्तेदारों का हाथ था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त साक्ष्यों के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

जानें क्या थी पूरी घटना? 

डीएसपी ने बताया 27 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे 26 वर्षीय अनिल बेसरा (पिता स्व. नाबू बेसरा), पोलमा गांव अपने काम से घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन-चार अपराधियों ने उस पर पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमले में अनिल की पीठ में दो गोलियां लगीं. वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा.

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक का मोबाइल और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए, ताकि मामला लूटपाट जैसा लगे.

ALSO READ: जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ पत्रकारों का विरोध, DC के जरिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *