कपाली में लग्जरी कार से गो-तस्करी का खुलासा, पुलिस ने चार गोवंशों को कराया मुक्त; चालक फरार

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस ने एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते...

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस ने एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से हो रही गो-तस्करी का भंडाफोड़ किया, कामारगोड़ा चौक के पास चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में पुलिस ने एक संदिग्ध महिंद्रा XUV (JH05BT-0573) को पकड़ा, जिसमें से चार गोवंशों को मुक्त कराया गया, हालांकि वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

वाहनों की सघन जांच

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी, इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की XUV कार संदिग्ध लगी, पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और बैरिकेडिंग पार कर भागने लगा, स्थिति को गंभीर देखते हुए पीसीआर वैन ने तुरंत पीछा शुरू किया, कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद आरोपी डैमडूबी इलाके में वाहन छोड़कर झाड़ियों और घनी आबादी का लाभ उठाते हुए फरार हो गया.

गायों का तस्करी के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल

जब पुलिस ने लावारिस खड़ी XUV की तलाशी ली तो कार के अंदर का दृश्य देखकर चौंक गई, पिछली सीटें हटाकर चार गोवंशों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, उनके पैर-मुंह रस्सी से बंधे हुए थे, जगह कम होने से गोवंश बुरी तरह सहमे हुए थे और हांफ रहे थे, पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, प्राथमिक उपचार के बाद चारों गोवंशों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया, पुलिस ने बताया कि तस्करी के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की जा रही है.

गो-तस्करी रोकने के लिए चेकिंग

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि जब्त XUV (JH05BT-0573) के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है, फरार चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस ने झारखंड गोवंश पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है, चांडिल एसडीपीओ ने कहा कि बॉर्डर इलाके में गो-तस्करी रोकने के लिए चेकिंग तेज कर दी गई है.

Also Read: कहीं आपकी किचन भी तो नहीं बन रही बीमारियों का घर? जानें खतरनाक चीजें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *