Click Here
Click Here
Click Here

युवा स्वास्थय के प्रति रहें सजग, खेलकूद को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा संदीप कुमार मीना

Lohargada : जिला के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने रन फॉर लोहरदगा का आयोजन किया. समाहरणालय परिसर से...

Lohargada : जिला के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने रन फॉर लोहरदगा का आयोजन किया. समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया. आयोजन सीएम उत्कृष्ट नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय में किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिलावासियों ने कहा कि युवाओं को स्वास्थय के प्रति सजग रहकर खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं. उन्होंने युवाओं से नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की.
कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान जिला प्रशासन कर्मियों ने पौधरोपण भी किया.
इस अवसर पर प्रभारी उप विकास आयुक्त सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनन्दन बड़ाईक समेत अन्य मौजूद रहे.

 

ALSO READ : केरल से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *