गिरिडीह: ईद मिलादुन्नबी पर निकला मोहम्मदिया जुलूस, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी हुए शामिल

Giridih: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गिरिडीह शहर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला. शहर के विभिन्न इलाकों से...

sudivya-kumar-snu
Giridih: Mohammedia procession taken out on Eid-e-Milad-un-Nabi

Giridih: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गिरिडीह शहर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला. शहर के विभिन्न इलाकों से मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया, जो नगर भ्रमण करते हुए बरवाडीह मैदान पहुंचा. बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मोहम्मदिया जुलूस में सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी शामिल हुए. उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों का अभिवादन किया और ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं. मंत्री के शामिल होने से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. जुलूस के पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की गई. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद, बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच शहर के विभिन्न इलाकों से निकला मोहम्मदिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से बरवाडीह मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ.

ALSO READ: सिमडेगा : महिला समानता दिवस पर अनिता को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा – News Wave Jharkhand

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *