सिमडेगा : महिला समानता दिवस पर अनिता को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा – News Wave Jharkhand

Simdega : महिला समानता दिवस के अवसर पर समाजसेवी भरत प्रसाद ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए बीरू जामटांड़...

women equality day-news

Simdega : महिला समानता दिवस के अवसर पर समाजसेवी भरत प्रसाद ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए बीरू जामटांड़ की बेटी अनिता कुमारी को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया. अनिता को सिलाई मशीन के साथ 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, ताकि वह अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाकर अपने भविष्य को संवार सके. सिमडेगा SDO सुमंत तिर्की, SDPO धर्मदेव पासवान और NDC नरेश रजक की मौजूदगी में अनिता को सिलाई मशीन और आर्थिक सहायता सौंपी गई.

माता-पिता का साया उठा, फिर भी नहीं मानी हार

इस दौरान मौजूद लोगों ने अनिता के संघर्ष और हौसले की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बताया गया कि अनिता के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. वह अपनी बहन के साथ जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ रही है. आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अनिता ने हार नहीं मानी और सिलाई का काम सीखकर अपने पैरों पर खड़े होने का सपना संजोया है. वह सिलाई के माध्यम से अपनी आजीविका चलाने के साथ-साथ अपने भविष्य की तैयारी भी कर रही है.

आत्मनिर्भर बनने का देखा सपना

अनिता की संघर्षपूर्ण स्थिति की जानकारी सहयोग विलेज के एक पूर्व कर्मचारी के माध्यम से समाजसेवी भरत प्रसाद को मिली. जानकारी मिलते ही उन्होंने मदद के लिए आगे बढ़कर अनिता को सिलाई मशीन और आर्थिक सहयोग प्रदान किया. इस अवसर पर भरत प्रसाद ने कहा कि किसी जरूरतमंद को ऐसा सहयोग देना, जिससे वह दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद अपने पैरों पर खड़ा हो सके, सबसे बड़ी सेवा है. उन्होंने कहा कि अनिता जैसी बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़कर सफलता की नई कहानी लिख सकती हैं. महिला समानता दिवस पर मिला यह सहयोग अनिता के लिए केवल एक सिलाई मशीन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का एक मजबूत कदम साबित हुआ.

Also Read : चाईबासा: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर विशेष सफाई अभियान, फॉगिंग और ब्लीचिंग जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *