Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा:  तीन दिनों से बिजली गुल, अंधेरे में डूबा सावनिया पंचायत क्षेत्र, ग्रामीणों में आक्रोश

Chaibasa: प्रखंड की सावनिया पंचायत के लगोरा, चातमा, सावनिया, हारणी समेत दर्जनों गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह...

Chaibasa
अंधेरे में डूबा सावनिया पंचायत क्षेत्र, ग्रामीणों में आक्रोश

Chaibasa: प्रखंड की सावनिया पंचायत के लगोरा, चातमा, सावनिया, हारणी समेत दर्जनों गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है.  लगातार बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है.  रात के समय घना अंधेरा रहने के कारण लोगों में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के काटने का भय भी बना हुआ है.

बिजली आपूर्ति ठप, सबस्टेशन में बिजली फिर भी सप्लाई बाधित

ग्रामीणों ने बताया कि बंदगांव पावर सबस्टेशन में बिजली उपलब्ध होने के बावजूद सावनिया पंचायत के गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं की गई है. इससे लोगों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है.  ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है.

विभाग पर लापरवाही का आरोप, समाजसेवियों ने उठाई आवाज

समाजसेवी शिकंदर मुंडरी ने कहा कि विद्युत विभाग की कार्यशैली लंबे समय से लापरवाहीपूर्ण रही है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.  वहीं समाजसेवी लक्षुराम मुंडरी ने कहा कि उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद लगातार आपूर्ति बाधित रहना विभाग की उदासीनता को दर्शाता है.

आंदोलन की चेतावनी, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे जमीनी स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे और बिजली विभाग तथा उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे.

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल

इस मुद्दे पर हुई बैठक में नमन मुंडरी, बहुदेव मुंडरी, विष्णु मुंडरी, गोपाल मुंडरी, गोनेश मुंडरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

ALSO READ: रामगढ़: मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी ‘शिवा डोम’ गिरफ्तार, सहयोगी आरिज आलम भी भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा गया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *