चाईबासा : SIR कार्यक्रम को लेकर BJP की विशेष बैठक आयोजित – News Wave Jharkhand

Chaibasa : चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पार्टी कार्यालय में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम...

SIR

Chaibasa : चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पार्टी कार्यालय में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस मौके पर BJP चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है.

BJP कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक SIR अभियान पहुंचाने की जिम्मेदारी

सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. वहीं BJP के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाताओं को SIR कार्यक्रम की जानकारी दें और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में हरसंभव सहयोग करें. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा ने कहा कि SIR कार्यक्रम मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने से वंचित न रहे.

इस अवसर पर जिला प्रभारी आदरणीय शैलेंद्र सिंह जी, जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, डॉ. विजय सिंह गागराई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा सहित जिला और मंडल के पदाधिकारीगण और सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : झारखंड के नियमित DGP की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: एमिकस क्यूरी को नोट सौंपने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *