लातेहार पुलिस को मिली सफलता: CEIR पोर्टल के जरिए बरामद 24 गुमशुदा मोबाइल फोन SP ने असली मालिकों को सौंपे, चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Latehar: जिले में गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल फोनों को खोजने के लिए लातेहार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान...

Success for Latehar Police: SP hands over 24 lost mobile phones—recovered via the CEIR portal—to their rightful owners, bringing smiles back to their faces.

Latehar: जिले में गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल फोनों को खोजने के लिए लातेहार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार रंग ला रहा है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर संचार साथी (CEIR – Central Equipment Identity Register) पोर्टल और जिला पुलिस की साइबर सेल की टीम के संयुक्त प्रयासों से पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. इसी क्रम में मंगलवार को एसपी कुमार गौरव द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर बरामद किए गए कुल 24 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सहर्ष सुपुर्द किए गए. अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने लातेहार पुलिस की इस त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

साइबर सेल और CEIR तकनीक की अहम भूमिका

एसपी ने बताया कि लोग अक्सर मोबाइल गुम हो जाने पर निराश हो जाते हैं, लेकिन भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा जारी ‘संचार साथी’ (CEIR) पोर्टल और लातेहार साइबर सेल की मुस्तैदी से अब खोए हुए मोबाइलों को ट्रैक करना बेहद आसान हो गया है. तकनीक के बेहतर समन्वय से पुलिस लगातार शिकायतों का निष्पादन कर रही है.

अपना खोया मोबाइल वापस पाने के लिए करें ये काम

एसपी ने आम लोगों से कहा कि यदि आपका भी मोबाइल फोन कहीं खो गया है या चोरी हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे CEIR पोर्टल का उपयोग करें,सबसे पहले ऑनलाइनsancharsaathi.gov.in (CEIR पोर्टल) पर जाएं और अपने खोए हुए मोबाइल के IMEI नंबर की रिपोर्ट दर्ज कराएं. इससे फोन तुरंत ब्लॉक हो जाएगा और उसका दुरुपयोग रुक जाएगा. पोर्टल पर दर्ज शिकायत या सनहा की प्रति के साथ अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल से संपर्क करें. लातेहार पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी लावारिस या दूसरे के फोन का इस्तेमाल न करें और मोबाइल गुम होने पर तत्काल इसकी सूचना आधिकारिक माध्यमों से दर्ज कराएं

ALSO READ : चाईबासा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *