Ranchi: एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सोमवार को एक चर्चित मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए. अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 10-10 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत प्रदान कर दी.

क्या है पूरा मामला
यह विवाद अगस्त 2020 का है. भाजपा नेत्री राफिया नाज ने स्वास्थ्य मंत्री (तत्कालीन विधायक) इरफान अंसारी के खिलाफ एक शिकायत वाद दर्ज कराया था. आरोप था कि 4 अगस्त 2020 को एक निजी समाचार चैनल के इंटरव्यू के दौरान मंत्री ने उनके पहनावे पर आपत्तिजनक और आहत करने वाली टिप्पणियां की थीं. शिकायतकर्ता के अनुसार, इस बयान से ठेस पहुंची, उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया गया. इसी मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत मंत्री को विशेष अदालत में पेश होना पड़ा, जहां से उन्हें न्यायिक राहत मिल गई है.

