Palamu: सावन के अंतिम सोमवार पर चैनपुर के बरांव पंचायत स्थित चढ़ावन टोला के पहाड़ी बाबा मंदिर में 14वें महोत्सव का आयोजन हुआ. बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने कलश यात्रा निकाली और पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक किया.

विधायक ने की घोषणा
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आलोक कुमार चौरसिया सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. विधायक ने बताया कि मंदिर तक पक्की सड़क बनवाई गई है. श्रद्धालुओं की मांग पर उन्होंने मंदिर परिसर में विवाह मंडप बनवाने की घोषणा की.
आर्थिक सहयोग का ऐलान
जिला पार्षद अजय मेंटल ने आयोजन के लिए 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की. महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

