हजारीबाग में युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

Hazaribagh: हजारीबाग में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष मो. जाविर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राष्ट्रीय सचिव सह...

Hazaribagh:  हजारीबाग में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष मो. जाविर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड की सह प्रभारी प्रीति मांझी विशेष रूप से मौजूद रहीं. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई.

विधानसभा और प्रखंड कमेटियों को दिए निर्देश

प्रीति मांझी ने विधानसभा और प्रखंड कमेटियों को संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन के विस्तार के लिए पूरी मजबूती से काम करने का आह्वान किया. प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुंदरम जायसवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. विधानसभा से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

राज्य सचिव सह हजारीबाग जिला सह प्रभारी मो. गुलाम मुन्तक़ा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होकर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. बूथ और प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता है.

आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल राज, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, जिला महासचिव दानिश अहमद, जिला महासचिव शाहनवाज अख्तर, सदर विधानसभा अध्यक्ष माशूक रज़ा, बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष संगीता कुमारी समेत कई पदाधिकारी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का हुनर, सड़क सुरक्षा से साइबर सुरक्षा तक पेश किए मॉडल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *