कोडरमा: सावन की अंतिम सोमवारी को ध्वजाधारी धाम में प्रशासन था मुस्तैद, DC-SP व्यवस्थाओं का करते रहे निगरानी

सीसीटीवी से श्रद्धालुओं की भीड़ एवं विधि-व्यवस्था पर रखी गई पैनी नजर Koderma: श्रावण मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी के अवसर...

Koderma: The administration was on high alert at Dhwajadhari Dham on the last Monday of the month of Sawan; the DC and SP continuously monitored the arrangements.
  • सीसीटीवी से श्रद्धालुओं की भीड़ एवं विधि-व्यवस्था पर रखी गई पैनी नजर

Koderma: श्रावण मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी के अवसर पर ध्वजाधारी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. ध्वजाधारी धाम स्थित कंट्रोल रूम से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशिष एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पूरे आयोजन की लगातार निगरानी की. कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी के माध्यम से मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़, कतार व्यवस्था, जलार्पण, आवागमन एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई. भीड़ की स्थिति के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रबंधन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जलार्पण संपन्न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर सतर्कता बरती गई.

यह भी पढ़ें: JPSC -JSSC परीक्षा संचालन में गड़बड़ी के आरोपी पवन सिंह ने CID कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल

Koderma: The administration was on high alert at Dhwajadhari Dham on the last Monday of the month of Sawan; the DC and SP continuously monitored the arrangements.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद केशरी, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शम्भू कुशवाहा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन वर्णवाल, कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल सक्रिय रूप से तैनात रहे. श्रावण मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वित प्रयास से मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने का कार्य किया गया. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग एवं कतार व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना एवं जलार्पण करने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *