लोहरदगा के पेशरार और कैरो में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्देश

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं,...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग और आयुष्मान भारत समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई.

पेशरार और कैरो में CHC के लिए तैयार होगा प्रस्ताव

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पेशरार और कैरो प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का निर्देश दिया. वहीं पेशरार में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द हैंडओवर कराने के लिए जिला अभियंता को निर्देशित किया गया.

स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं दुरुस्त करने पर जोर

उपायुक्त ने स्वास्थ्य संस्थानों में पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की. जिन स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युत कनेक्शन लंबित हैं, वहां संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के निर्देश

मातृत्व स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की कम से कम चार बार हीमोग्लोबिन जांच सुनिश्चित करने को कहा. सभी MOIC को अपने स्वास्थ्य इंडिकेटर्स की नियमित समीक्षा करने तथा CHO और ANM के कार्यों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया.

संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर विशेष ध्यान

उपायुक्त ने ANC के तहत पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की प्रसव तक नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा. निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों में होने वाले प्रसव का आंकड़ा भी संधारित करने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य उपकेंद्रों में डिलीवरी पॉइंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने और L1 डिलीवरी पॉइंट से जुड़े गैप को कम करने पर भी जोर दिया गया.

टीकाकरण में शत-प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य

बैठक में बच्चों के टीकाकरण की समीक्षा करते हुए पेंटा-1, पेंटा-3, MR और पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. लंबित लाभार्थियों की सूची तैयार कर छूटे बच्चों का टीकाकरण कराने को कहा गया.

बच्चों की स्क्रीनिंग बढ़ाने का निर्देश

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्क्रीनिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया. विशेष रूप से कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की आंखों की जांच कराने पर जोर दिया गया.

MTC के सभी बेड का उपयोग सुनिश्चित करें

उपायुक्त ने MTC केंद्रों में उपलब्ध सभी बेड का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने को कहा. SAM बच्चों की पहचान के लिए ANM और सेविका को टीम के रूप में काम करने का निर्देश दिया गया.

मलेरिया, फाइलेरिया और कुष्ठ उन्मूलन पर जोर

कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए ANM को लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया गया. मलेरिया जांच के लिए अधिक से अधिक सैंपल लेने और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित छिड़काव कराने को कहा गया. फाइलेरिया के तहत चिन्हित हाइड्रोसिल मरीजों की सर्जरी सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया.

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश

उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत छूटे हुए पात्र लाभुकों के कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा. उन्होंने पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सिविल सर्जन, सभी प्रखंडों के MOIC, स्वास्थ्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
ALSO READ: छात्रों के हित में परीक्षाएं रद्द करने के फैसले का सुखदेव भगत ने किया स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *