सिमडेगा: परिसीमन के बाद आदिवासी बहुलता कायम रखने को 30 अगस्त को रांची में महाजुटान रैली

Simdega: आदिवासी एकता महाजुटान रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को सिमडेगा में बैठक...

रांची में महाजुटान रैली

Simdega: आदिवासी एकता महाजुटान रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को सिमडेगा में बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 30 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाली आदिवासी महाजुटान रैली की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा में आदिवासी बहुलता कायम रहे, इसी उद्देश्य से राज्यभर के आदिवासियों को एकजुट कर यह रैली आयोजित की जा रही है.

आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग

बंधु तिर्की ने कहा कि वर्तमान में झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. ऐसे में आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में भी उसी अनुपात में वृद्धि होनी चाहिए. इसी मांग को मजबूती से उठाने के लिए 30 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में आदिवासी महाजुटान रैली का आयोजन किया जा रहा है.

सामाजिक और जनसांख्यिकीय संरचना का रखा जाए ध्यान

बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की पहचान आदिवासी बहुल राज्य के रूप में रही है. इसलिए परिसीमन की प्रक्रिया में राज्य की सामाजिक और जनसांख्यिकीय संरचना का ध्यान रखा जाना जरूरी है. आदिवासी समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उसका उचित हिस्सा मिलना चाहिए.

ALSO READ: हजारीबाग में युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

खनिज संशोधन नियम का भी होगा विरोध

उन्होंने बताया कि रैली में केवल परिसीमन का मुद्दा ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के खनिज संशोधन नियम को लेकर भी आवाज बुलंद की जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन इसके प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार यहां के लोगों का होना चाहिए.

जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा का संदेश

बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों तथा हितों की रक्षा के लिए भी रैली के माध्यम से मजबूत संदेश दिया जाएगा. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से 30 अगस्त को रांची पहुंचकर आदिवासी महाजुटान रैली को सफल बनाने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *