Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: गड्ढों में तब्दील सड़कें बन रहीं जानलेवा, पसई में गहरे गड्ढे में पलटा टोटो; एक घंटे तक जाम, मरम्मत की उठी मांग

Hazaribagh: जिले की बदहाल और गड्ढों से भरी सड़कें लगातार हादसों का कारण बन रही हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक...

Hazaribagh
गड्ढों में तब्दील सड़कें बन रहीं जानलेवा

Hazaribagh:  जिले की बदहाल और गड्ढों से भरी सड़कें लगातार हादसों का कारण बन रही हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कें जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी मरम्मत नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है. आज सुबह कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव में सड़क पर बने करीब 2 से 2.5 फीट गहरे गड्ढे में सामान से लदा एक टोटो पलट गया. हादसे में टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखा सामान भी नुकसानग्रस्त हो गया.

एक घंटे तक ठप रहा आवागमन

घटना भाजपा नेता धीरज राणा के घर के समीप हुई. टोटो पलटने के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर 100 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे. इससे  यात्रियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर टोटो को सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका. लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर लंबे समय से सड़क टूट चुकी है और बीच सड़क में गहरा गड्ढा बन गया है.कई बार शिकायत के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई. लोगों का आरोप है कि इसी वजह से आए दिन दोपहिया, टोटो और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.

दो दिन पहले मेन रोड पर भी हुई थी दुर्घटना 

जिले में सड़कों की बदहाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज दो दिन पहले हजारीबाग शहर के मेन रोड पर एक ही गड्ढे में अलग-अलग समय पर चार टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. लगातार हुई इन घटनाओं ने नगर क्षेत्र की सड़कों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी थी.इसके बावजूद अभी तक प्रभावी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है.

शहर से गांव तक एक जैसी समस्या

हजारीबाग जिले के कई प्रमुख मार्गों पर बरसात शुरू होते ही गड्ढों की संख्या बढ़ गई है. ग्रामीण सड़कों के अलावा शहर की मुख्य सड़कें भी जगह-जगह उखड़ चुकी हैं. पानी भर जाने के कारण कई गड्ढे दिखाई भी नहीं देते, जिससे वाहन चालक अचानक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. सबसे अधिक परेशानी टोटो चालकों, बाइक सवारों, साइकिल चालकों और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को हो रही है.

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.उनका कहना है कि यदि जल्द ही गड्ढों को नहीं भरा गया तो कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है. लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।.

ALSO READ: झारखंड में अब भी बारिश का कोटा पूरा नहीं, 37 फीसदी की कमी, किसान चिंतित

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *