झारखंड में अब भी बारिश का कोटा पूरा नहीं, 37 फीसदी की कमी, किसान चिंतित

Ranchi: झारखंड के आसमान से बरसती उम्मीदें फिलहाल अधूरी नजर आ रही हैं. राज्य में इस बार मानसून की चाल काफी सुस्त...

image: AI Generated

Ranchi: झारखंड के आसमान से बरसती उम्मीदें फिलहाल अधूरी नजर आ रही हैं. राज्य में इस बार मानसून की चाल काफी सुस्त रही है, जिसका सीधा असर कृषि और जनजीवन पर पड़ता दिख रहा है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बारिश का जो सामान्य औसत होना चाहिए था, वह वास्तविक वर्षापात से काफी कम है. राज्य भर में सामान्य वर्षापात 285.6 मिलीमीटर की तुलना में अब तक केवल 179.1 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज की गई है. यह आंकड़ा सामान्य से 37 प्रतिशत कम है. किसानों के लिए चिंता की स्थिति बन गई है.

सबसे खराब स्थिति वाले जिले

राज्य के कुछ जिलों में बारिश की स्थिति बेहद चिंताजनक है. गढ़वा जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां सामान्य 215.6 मिलीमीटर के मुकाबले केवल 51.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 76 प्रतिशत कम है. गोड्डा  में 68 प्रतिशत, कोडरमा में 58 प्रतिशत, देवघर में 54 प्रतिशत और पाकुड़ में 64 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 

Read Also: बारिश की पहली फुहार और गर्मागर्म पकौड़े: आखिर मानसून में क्यों बढ़ जाती है इनकी डिमांड? जानिए स्वाद, परंपरा और आसान रेसिपी

किस जिले में कितनी कम बारिश

  • रांची: सामान्य 296.1 मिलीमीटर के मुकाबले 252.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, 15 फीसदी कम बारिश हुई है.
  • सिमडेगा: सामान्य 356.7 मिलीमीटर के मुकाबले 312.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, 12 फीसदी कम बारिश हुई है. 
  • दुमका: सामान्य 296.2 मिलीमीटर के मुकाबले 237.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, यहां 20 फीसदी कम बारिश हुई है. 
  • पश्चिमी सिंहभूम: सामान्य 288.3 मिलीमीटर के मुकाबले 218.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, यहां 24 फीसदी कम बारिश हुई है. 
  • धनबाद: सामान्य 306.1 मिलीमीटर के मुकाबले 213.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, यहां 30 फीसदी कम बारिश हुई है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *