Chaibasa: सदर थाना क्षेत्र के धोबी तालाब निवासी सुशील कुमार राम के बैंक खाते से 1 लाख 37 हजार 018 रुपये की अवैध निकासी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित सुशील कुमार राम ने 20 जून 2026 को सदर थाना में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बेलाल और मकबूल को आरोपी बनाया है.
मोबाइल गुम होने के बाद बढ़ी परेशानी
दर्ज मामले में उन्होंने बताया कि 5 जून 2026 को सुबह करीब 9.45 बजे चाईबासा के मंगलाहाट सब्जी बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे. उसी दौरान रास्ते में कहीं उनकी पॉकेट से मोबाइल गिर गया. इसके बाद उन्होंने सदर थाना में इसकी सनहा दर्ज कराई थी.

Also Read: Weather Update: गिरिडीह में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा और झमाझम बारिश से मिली राहत
बैंक अपडेट कराने पर हुआ खुलासा
उन्होंने बताया कि 20 जून को पंजाब नेशनल बैंक, चाईबासा शाखा में खाते का अपडेट करवाने गए थे. बैंककर्मी ने बताया कि उनके खाते में रुपये शून्य हैं. इसके बाद जब बैंक खाते का विवरण निकाला गया, तो पता चला कि 5 जून से 9 जून तक विभिन्न तिथियों में अलग-अलग नामों से राशि की निकासी की गई है.


