Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत महतोआहर-रामपुर बसरिया मार्ग स्थित नावाडीह गांव के समीप गुरुवार को 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिर गया. इसकी चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गई. मृत सभी मवेशी एक ही किसान ब्रह्मदेव यादव के बताए जा रहे है.
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. पीड़ित किसान ने बताया कि खेतों के बीच लगे बिजली के पोल के कारण तार काफी नीचे झुक गया था. इसकी सूचना कई बार संबंधित विभाग को देकर तार दुरुस्त कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने महतोआहर-रामपुर बसरिया सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर और झुके हुए विद्युत तारों की जांच कर जल्द दुरुस्त कराने की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
ALSO READ: गिरिडीह: साइबर आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल
