पलामू सांसद वी.डी. राम से मिले JDU जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

Palamu: पलामू लोकसभा क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे...

Palamu: पलामू लोकसभा क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद वी.डी. राम से मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई.मुलाकात के दौरान मनोज कुमार दुबे ने पलामू में पेयजल संकट, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं की ओर सांसद का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की मांग भी रखी.

सड़क, शिक्षा और बिजली व्यवस्था पर हुई चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया. जदयू नेताओं ने कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. सांसद वी.डी. राम ने प्रतिनिधिमंडल को पलामू लोकसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला.

जदयू नेताओं ने सांसद के नेतृत्व की सराहना की

मुलाकात के दौरान जदयू नेताओं ने पलामू के विकास के लिए सांसद वी.डी. राम के नेतृत्व और कार्यों की सराहना की. उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को सकारात्मक कदम बताया. इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष अवध किशोर सिंह, राजपति प्रजापति, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, मेघनाथ मिस्त्री और पाटन प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उर्फ निराला सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार की बेल पर सुनवाई 18 जून को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *