Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मानसून की एंट्री के संकेतः राजधानी रांची में झमाझम बारिश, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की चेतावनी

Ranchi : झारखंड में मानसून की इंट्री के संकेत मिलने लगे हैं. गुरुवार को दोपहर से राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो...

Ranchi : झारखंड में मानसून की इंट्री के संकेत मिलने लगे हैं. गुरुवार को दोपहर से राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो रही है. दक्षिण पश्चिम मानसून ने 11 जून को झारखंड में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुकी है और अगले दो से तीन दिनों के भीतर इसके पूरे झारखंड में छा जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं. मानसून के आगमन के साथ ही राज्य के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिलेगी.

धनबाद में सबसे ज्यादा बरसे बदरा

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान कोयलांचल धनबाद में मानसून की सबसे धमाकेदार शुरुआत हुई, जहां राज्य में सबसे अधिक 40.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. हालांकि, पलामू प्रमंडल अब भी तपिश झेल रहा है. जहां डाल्टनगंज में सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके का रहा. रांची में पारा 36.9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो थर्मल में 38.5 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 35.9 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 37.4 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा, छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. लेकिन इसके बाद, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा. 12 और 13 जून को राज्य के अनेक स्थानों पर, जबकि 14 से 17 जून के बीच कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है.

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 11 से 13 जून के बीच राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, खूंटी और रामगढ़ सहित उत्तर-पूर्वी व मध्य भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका है. राज्य के शेष हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
विशेष रूप से 12 जून को दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 13 जून को संताल परगना के दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.

रांची और आसपास के इलाकों का हाल

राजधानी रांची और इसके आस-पास के क्षेत्रों में 11 से 17 जून तक लगातार आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश की पूरी संभावना है. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे राजधानी वासियों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

 

ALSO READ : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार की बेल पर सुनवाई 18 जून को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *