गुमला: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gumla: घाघरा प्रखंड के लावादाग गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय अमित पहान ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के...

गुमला
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gumla: घाघरा प्रखंड के लावादाग गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय अमित पहान ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार अमित पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान एवं अस्वस्थ चल रहा था.

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि युवक ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगा ली थी. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.

ALSO READ: रांची: DC के जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, दिव्यांग को मिली ई-ट्राईसाइकिल, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *